Get App

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत 40 दिग्गज शामिल

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 8:41 PM
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत 40 दिग्गज शामिल
Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण में 6 नवंबर को 243 में से 121 सीटों पर मतदान होगा

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (16 अक्टूबर) ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन 17 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 243 में से 121 सीटों पर मतदान होगा। जबकि बाकी सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के शीर्ष प्रमुख नेताओं, मुख्यमंत्रियों और मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है। इसमें बीजेपी के 5 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और अश्विनी कुमार चौबे भी लिस्ट में शामिल हैं। उनके अलावा, बिहार के दोनों उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और कई अन्य राज्य मंत्री भी चुनाव मैदान में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें