Get App

Bihar Election 2025: बिहार में बागियों पर BJP ने की कार्रवाई! 4 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, जानें क्या है मामला

Bihar Assembly Elections 2025: निष्कासित किए गए चार नेताओं में बहादुरगंज से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वरुण सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा गोपालगंज से चुनाव लड़ने वाले अनूप कुमार श्रीवास्तव को निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले विधायक पवन यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 1:11 PM
Bihar Election 2025: बिहार में बागियों पर BJP ने की कार्रवाई! 4 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, जानें क्या है मामला
Bihar Elections 2025: BJP इसे पार्टी विरोधी गतिविधियां बताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की है और इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है

Bihar Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी से बगावत कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले चार नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई उन नेताओं के खिलाफ की है जिन्होंने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। BJP ने इन चारों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी ठहराते हुए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित किए गए चार नेताओं में बहादुरगंज से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वरुण सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा गोपालगंज से चुनाव लड़ने वाले अनूप कुमार श्रीवास्तव को निष्कासित कर दिया गया है।

इसके अलावा बीजेपी ने कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले विधायक पवन यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी के फैसले का उल्लंघन करने का आरोप है। वहीं, बड़हरा से चुनाव लड़ने वाले सूर्यभान सिंह को भी छह साल के लिए बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है।

बीजेपी ने इन नेताओं को इसलिए निष्कासित किया, क्योंकि वे गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। बीजेपी के नियमों के अनुसार, पार्टी या गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता माना जाता है। इसके चलते यह कठोर कार्रवाई की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें