Bihar Election 2025: महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी के अंदर ही घमासान मच गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या कांग्रेस बिहार पार्टी गठबंधन की राजनीति करेगी या फिर अकेले चलने का फैसला लेगी? कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि, चुनाव से पहले पार्टी का दावा था कि इस बार दिल्ली में वह सरकार बनाएगी।