Credit Cards

Bihar Election 2025 Date: बिहार समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानें- कब और कहां होंगे मतदान

Assembly Bypolls 2025 Date: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जबकि इन सभी सीटों पर मतगणना 14 नवंबर को होगी

अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Election 2025 Date: उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के साथ ही घोषित किए जाएंगे

Bihar Election 2025 Date: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ-साथ 11 नवंबर को देश के सात राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। उन्होंने आगे बताया कि इनके नतीजे 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के साथ ही घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जबकि इन सभी सीटों पर मतगणना 14 नवंबर को होगी।

जिन 8 विधानसभा सीटों पर 14 नवंबर को उपचुनाव होंगे, उनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आगामी छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। जबकि मतगणना 14 नवंबर होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। कुमार ने बताया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।


राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था। ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके, क्योंकि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं। राज्य में साल 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे।

AAP के लिए उपचुनाव साख का सवाल

कांग्रेस ने पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये पार्टी नेता करणवीर सिंह बुर्ज को उम्मीदवार बनाया है। इस साल जून में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन हो गया था, जिसके कारण चुनाव कराने की जरूरत पड़ेगी। AAP ने यहां पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: बिहार में दो फेज में होंगे चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग...14 नवंबर को नतीजे

भारतीय जनता पार्टी ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी, जबकि अकाली दल दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।