Get App

बिहार चुनाव: 'तेरी जमानत जब्त है', 'ये शराब के नशे में है', जब सड़क पर भिड़ गए डिप्टी CM विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह

Bihar Chunav 2025: विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर बड़े आरोप लगाए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अजय सिंह ने कहा, "तुम्हारी जमानत जब्त है", तो विजय सिन्हा ने उन पर आरोप लगाया कि वह नशे में है, शराब पीये हुए है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 6:12 PM
बिहार चुनाव: 'तेरी जमानत जब्त है', 'ये शराब के नशे में है', जब सड़क पर भिड़ गए डिप्टी CM विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह
बिहार चुनाव: 'तुम्हारी जमानत जब्त है', 'ये शराब के नशे में है', जब सड़क पर भिड़ गए डिप्टी CM विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह

बिहार के लखीसराय में गुरुवार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब सड़क पर आ गया, जब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह बीच सड़क पर भिड़ गए। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जब लोग मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों की ओर बढ़ रहे थे, तो विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर बड़े आरोप लगाए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अजय सिंह ने कहा, "तुम्हारी जमानत जब्त है", तो विजय सिन्हा ने उन पर आरोप लगाया कि वह नशे में है, शराब पीये हुए है।

विजय ने अजय से कहा, "दारू पीकर कैसे मुंह महक रहा है।" ये मामला लखीसराय का है, जहां तमाम मीडिया वालों के सामने दोनों नेताओं ने एक दूसर पर जमकर कीचड़ उछाली।

विजय सिन्हा ने RJD MLC पर बार-बार नशे में होने और मतदान केंद्र पर हंगामा करने का आरोप लगाया, जबकि अजय कुमार ने कहा कि सिन्हा को पता है कि वह चुनाव हार जाएंगे, इसलिए डरे हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें