Bihar Chunav Voting: EVM की फोटो लेते हुए महुआ में एक वोटर गिरफ्तार, तेज प्रताप लड़ रहे हैं यहां से चुनाव

Bihar Election 2025 First Phase Voting: वहीं दरभंगा के गौड़ाबौराम विधानसभा इलाके से भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बोगस वोट करने का आरोप है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र लगमा गांव में 172 बूथ नंबर पर दो युवक बोगस वोटिंग कर रहे थे

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Chunav Voting: EVM की फोटो लेते हुए महुआ में एक वोटर गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ एक जगहों से छुटपुट हिंसा और बवाल की घटनाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, महुआ विधानसभा का ये मामला है, जहां एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स को EVM फोटो खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मतदाता पर EVM का फोटो लेने का आरोप लगा है। फिलहाल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महुआ विधानसभा सीट से ही तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स मतदान कक्ष में घुस कर EVM की फोटो ले रहा था। तभी मतदान कर्मियों ने उसे धर धबोचा और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा और सात लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। इन लोगों पर अवैध रूप से मतदान केंद्र में घुसने का आरोप है। इन सब से पूछताछ चल रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, महुआ विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 27.47 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि पूरे राज्य में 27.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग (EC) के शीर्ष अधिकारी मतदान केंद्रों से उपलब्ध ‘लाइव फीड’ के माध्यम से बिहार में जारी मतदान पर लगातार नजर रख रहे हैं।


दरभंगा में बोगस वोटिंग करते हुए दो गिरफ्तार

वहीं दरभंगा के गौड़ाबौराम विधानसभा इलाके से भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बोगस वोट करने का आरोप है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र लगमा गांव में 172 बूथ नंबर पर दो युवक बोगस वोटिंग कर रहे थे। मतदान कर्मियों ने दोनों की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान केशव कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

राज्य के सभी मतदान केंद्रों में पहली बार CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त एसएस संधू व विवेक जोशी यहां निर्वाचन सदन में स्थित निर्वाचन आयोग के नियंत्रण कक्ष में मौजूद हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पहले चरण में 121 सीट पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Bihar Chunav LIVE Updates

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।