Get App

Bihar Election 2025: बिहार में रेलवे देगा चुनावी तोहफा, वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें जल्द होंगी शुरू

Trains to Bihar: बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है। बिहार से दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे बिजी रूट पर नई लंबी दूरी की ट्रेनें चलाए जाने की योजना है। भारतीय रेलवे की ओर से अगले 6 महीने में करीब 6 नई ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 19, 2025 पर 8:55 AM
Bihar Election 2025: बिहार में रेलवे देगा चुनावी तोहफा, वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें जल्द होंगी शुरू
Trains to Bihar: पटना से दिल्ली के लिए जल्द ही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने वाली है।

बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच इंडियन रेलवे भी इस चुनावी माहौल में कूद गया है। रेलवे ने बिहार में अगले 6 महीने के भीतर 6 नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। इससे बिहार से दिल्ली, पुणे, हैदराबाद समेत कई बिजी रूट पर चलने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा। रेलवे के इस कदम से कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। लोगों के आने-जाने के लिए कई ट्रेनों का विकल्प मिलेगा। इससे यात्रियों को टिकटों की मारीमारी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। नवंबर 2025 तक मतदान होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में चुनावों से पहले, भारतीय रेलवे अगले छह महीनों में अत्याधुनिक सेवाओं सहित कई नई ट्रेनें शुरू करने की तैयारी में है।

बिहार में चलेगी दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में अगले हफ्ते से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा सकती है। पीएम मोदी जब बिहार के दौरे पर जाएंगे तो वहीं से इसे हरी झंड़ी दिखा सकते हैँ। यह नई अमृत भारत ट्रेन सहरसा और मुंबई के बीच चलेगी। इससे पहले दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल (एएनवीटी) रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। इस रूट के बाद यह बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन इसी साल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे उनके समय में भी बचत होगी। वहीं, पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद और एक अन्य मार्ग पर नई सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें