बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन का सीट बंटवारा फाइनल हो गया और अब करीब-करीब स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक के बाद गठबंधन दलों ने सीटों के विभाजन पर अंतिम सहमति बना ली है। भास्कर की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि JDU 102 सीटों और BJP 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 20 सीटें मिली हैं और जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 10-10 सीटें दी गई हैं।
