Bihar Elections 2025: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों और अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में गुरुवार (16 अक्टूबर) को RJD में शामिल हुए। बाद में दोनों ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। फिर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया इसकी घोषणा की।
