Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) का घोषणापत्र जारी हो गया है। 'महागठबंधन' ने इस घोषणापत्र को 'तेजस्वी प्रण' नाम दिया है। इस दौरान महागठबंधन के सीएम और डिप्टी सीएम उम्मीदवार RJD नेता तेजस्वी यादव और VIP प्रमुख संतोष सहनी समेत अलायंस के सभी नेता मौजूद थे। महागठबंधन के नेताओं ने मंगलवार (28 अक्टूबर) को एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में तेजस्वी यादव के 20 प्रण शामिल हैं।
