Bihar Chunav 2025: 'नीतीश जी तो हाईजैक हो चुके हैं' तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर कसा तंज

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने वाले है। इससे पहले उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की सफलता पर विश्वास जताया। इससे पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार का "राजनीतिक अंतिम संस्कार" होगा

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 7:04 PM
Bihar Chunav 2025: 'नीतीश जी तो हाईजैक हो चुके हैं' तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर कसा तंज

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही “हाईजैक” कर लिया गया है और आगामी विधानसभा चुनावों में NDA राज्य में सरकार नहीं बनाएगा। तेजस्वी यादव मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने वाले है। इससे पहले उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की सफलता पर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि वे अपने सभी गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 17 अप्रैल को पटना में होगी।

RJD नेता ने कहा, "हम चर्चा करेंगे और सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेंगे। नीतीश जी तो हाईजैक हो चुके हैं। NDA इस बार बिहार में सरकार नहीं बना रहा है।"


तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा कि अपने 20 साल के कार्यकाल में उन्होंने राज्य का पर्याप्त विकास नहीं किया।

यादव ने कहा, "हम पूरी तरह से तैयार हैं और हम बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं। NDA सरकार के 20 साल बाद भी बिहार सबसे गरीब राज्य है, जहां प्रति व्यक्ति आय और किसानों की आय सबसे कम है और पलायन सबसे ज्यादा है। हम मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। सरकार की कमियों को उजागर करना हम सभी का कर्तव्य है।"

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी से मिलकर बना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

इससे पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार का "राजनीतिक अंतिम संस्कार" होगा।

एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को निराश किया है। किशोर ने यह भी कहा कि वह JDU नेता का “राजनीतिक श्राद्ध” करेंगे।

Prashant Kishor: बिहार चुनाव नीतीश कुमार का ‘राजनीतिक श्राद्ध’ साबित होगा, जन सुरान की रैली में प्रशांत किशोर का दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।