Bihar Election 2025 News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और फाइनल चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार (20 अक्टूबर) को पूरी हो गई। अब विपक्षी 'महागठबंधन' में मतभेद और दरारें साफ तौर पर खुलकर सामने आ गई हैं। कई सीटों पर इसके घटक दल आमने-सामने हैं। ECI के अनुसार, पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान होना है। इस चरण में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 300 से अधिक प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए गए। 61 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं।
