Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जीत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस क्रम में भोजपुरी अभिनेता और मशहूर सिंगर पवन सिंह ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। इसके बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इससे अटकलों का दौर शुरू हो गया है।