NDA140-150
MGB85-95
JSP0-5
OTH5-10
Total Seats : 243  |  Majority Mark : 122
View Live Updates

Bihar Election 2025 Poll of Polls: बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के संकेत

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में चुनाव हुए। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार बिहार में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा

अपडेटेड Nov 11, 2025 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। इन सभी में एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजे एनडीए के पक्ष में दिख रहे हैं। इसका मतलब है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। इनमें जदयू और भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं। फाइनल नतीजों के लिए 14 नवंबर तक का इंतजार करना होगा।

इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में चुनाव हुए। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार बिहार में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। राज्य में मुख्य लड़ाई राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन और एनडीए के बीच में है। इस बार पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में थी। लेकिन, ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में इस पार्टी की हालत पतली दिख रही है।


पोल ऑफ पोल्स में एनडीए काफी आगे

अगर कई एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर नतीजा निकाल जाए तो एनडीए को इस बार 148 सीटें मिलती दिख रही है। महागठबंधन को सिर्फ 88 सीटें मिलने जा रही हैं। बाकी के खाते में सिर्फ 7 सीटें जा रही हैं। इसका मतलब है कि इस बार बिहार में एक बार फिर भाजपा-जदयू की अगुवाई वाली सरकार बनने जा रही है।

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल 2025 के मुताबिक, इस बार एनडीए को 140-150 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन के खाते में 85-95 सीटें आ सकती हैं। जनसुराज पार्टी को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5-10 सीटें जा सकती हैं।

PMARQ का एग्जिट पोल

अगर अलग-अलग एजेसियों के एग्जिट पोल के नतीजों की बात की जाए तो PMARQ के हिसाब से एनडीए को बिहार में 142-162 सीटें मिलेंगी। महागठबंधन को 80-98 सीटें मिलेंगी। अन्य के खातों में सिर्फ 1-7 सीटें जाएंगी।

दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के हिसाब से एनडीए के खाते में 145-160 सीटें जा सकती हैं। महागठबंधन को 73-91 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5-10 सीटें जा सकती हैं। जनसुराज के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है।

चाणक्य का एग्जिट पोल

चाणक्य के मुताबिक भी बिहार में सबसे ज्यादा सीटें एनडीए को मिलने जा रही हैं। इस एग्जिट पोल में महागठबंधन को 100-108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। चाणक्य के एग्जिट पोल के हिसाब से बिहार में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है। अन्य के खाते में 3-5 सीटें जाएंगी।

टाइम्स नाउ जेवीसी का एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को सबसे ज्यादा 135-150 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन को 88-103 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3-7 सीटें जा सकती हैं।

MATRIZE-IANS का एग्जिट पोल

MATRIZE-IANS के मुताबिक, इस बार एनडीए को बिहार में 147-167 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन के खाते में 70-90 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल

पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार एनडीए को 133-159 सीटें मिल सकती हैं। इसका मतलब है कि राज्य में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनेगी। बिहार में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 123 सीटें चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

11 नवंबर को सिर्फ एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं। बिहार में विधानसभा चुनावों का फाइनल रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। एग्जिट पोल सिर्फ संकेत भर होते हैं। हालांकि, इस बार एग्जिट पोल की दिशा एक जैसी है। ऐसा कम होता है। इसलिए एग्जिट पोल के नतीजों और फाइनल नतीजों के बीच सीट का फर्क हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुनाव के नतीजों के लिए हमें 14 नवंबर तक इंतजार करना चाहिए। एगजिट पोल के नतीजों के आधार पर किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।