Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों ने गुरुवार (17 अप्रैल) को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें विधानसभा चुनाव के वास्ते एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति का गठन किया। पटना के RJD कार्यालय में राज्य में महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
