बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, सत्ताधारी NDA और विपक्षी महागठबंधन दोनों में हलचल तेज हो गई है। खासकर NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर जटिल स्थिति बन गई है। इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (LJP– पासवान गुट) भी NDA का हिस्सा है, जबकि 2020 के चुनाव में LJP ने अकेले मैदान में उतर कर 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, हालांकि केवल एक सीट ही जीत पाई थी। लेकिन LJP की इस रणनीति से JDU को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।
