RJD से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इस सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव महुआ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 9:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tej Pratap yadav : RJD से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा ऐलान

बिहार में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होना होना और इससे पहले ही राज्य में सियासी सरगर्मी काफी तेजी से बढ़ रही हैवहीं बिहार चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव महुआ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे।

तेज प्रताप का बड़ा ऐलान

मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, “टीम तेज प्रताप यादव जनता तक पहुंचने का एक मंच है… इस बार चाचा (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनेंग।” उन्होंने आगे कहा, “जिसकी भी सरकार बने, अगर वे युवाओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेंगे, तो तेज प्रताप यादव पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे. हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे।”


बता दें कि तेज प्रताप को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उनके “गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” के कारण राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बाद में, लालू ने भी तेज प्रताप से सारे रिश्ते तोड़ लिए। उन्होंने तेज प्रताप के व्यवहार को "गैर-ज़िम्मेदाराना" बताया और कहा कि उनकी सार्वजनिक गतिविधियां "परिवार के मूल्यों के खिलाफ हैं" और "सामाजिक न्याय के हमारे संघर्ष को नुकसान पहुंचा रही हैं।"

पूर्व पत्नी ने लगाए थे ये आरोप

इस घटना के बाद तेज प्रताप और अनुष्का यादव की कई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इन पर उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी प्रतिक्रिया दी, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। ऐश्वर्या राय ने कहा, "अब सबको सच्चाई पता चल गई है। अगर लोगों को पहले से सब कुछ पता था, तो फिर उससे मेरी शादी क्यों करवाई गई? उसने मेरी ज़िंदगी क्यों बर्बाद की?" तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय ने 2018 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके बीच मतभेद शुरू हो गए और तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी, जो अब तक अदालत में लंबित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।