Get App

Bihar Voting: 'मुल्लाओं को यहीं दिखता है शरिया कानून...'; बिहार में वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह के बुर्के वाले बयान पर संग्राम

Bihar Elections Phase 1 Voting: लखीसराय में मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की जांच को 'वोट चोरी' रोकने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक पक्षपात नहीं है। हम पाकिस्तान में नहीं रहते। न तो बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी, न ही यहां शरीयत कानून लागू होगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 3:30 PM
Bihar Voting: 'मुल्लाओं को यहीं दिखता है शरिया कानून...'; बिहार में वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह के बुर्के वाले बयान पर संग्राम
Bihar Elections Phase 1 Voting: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसको बुर्का से नाराजगी है, तो कानून का राज है

Bihar Elections 2025 Phase 1 Voting: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के फायरब्रांड सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार में जारी मतदान के दौरान बुर्का को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे राज्य की सियासत में उबाल आ गया है। लखीसराय में मतदान के बाद गिरिराज सिंह ने बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की जांच को 'वोट चोरी' रोकने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक पक्षपात नहीं है। हम पाकिस्तान में नहीं रहते। न तो बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी, न ही यहां शरीयत कानून लागू होगा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से जारी है।

गिरिराज सिंह ने बुर्का को लेकर पत्रकारों कहा, "बुर्का के लिए आपको मैंने दिखाया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका आई हुई है। चुनाव आयोग ने व्यवस्था दी है। जिसको बुर्का से नाराजगी है, तो कानून का राज है। चुनाव आयोग ने कानून बनाया है...आधार कार्ड बनाने जाती हैं तो वहां कोई शरिया कानून नहीं है... रिजर्वेशन के लिए जाती है तो वहां कोई शरिया कानून नहीं...। एयरपोर्ट जाती हैं तो भी कोई शरिया कानून नहीं...। मुल्लाओं को यहीं दिखता है शरिया कानून...लेकिन यहां शरिया कानून नहीं है। यह पाकिस्तान नहीं है, ये हिंदुस्तान है, भारत है...। भारत का अपना संविधान है। इसी से चलेगा।"

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को दोपहर एक बजे तक 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 42.31 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि अब तक गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 46.73 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जबकि लखीसराय में 46.37 फीसदी और बेगूसराय में 46.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी पहले चरण में अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला। यह चुनाव सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें