Get App

Bihar Election 2025: 'उनको तो हम नहीं जीतने देंगे': बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, क्या BJP से मिलाएंगे हाथ?

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए रविवार (13 अप्रैल) को कहा कि बिहार को लूटने वाले पहले संभल जाएं, क्योंकि उनको हम किसी भी कीमत जीतने नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 10:36 PM
Bihar Election 2025: 'उनको तो हम नहीं जीतने देंगे': बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, क्या BJP से मिलाएंगे हाथ?
Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को लूटने वालों को हम किसी भी कीमत जीतने नहीं देंगे

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के दबदबे के बीच पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए अभी बहुत कम गुंजाइश है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए रविवार (13 अप्रैल) को कहा कि बिहार को लूटने वाले पहले संभल जाएं, क्योंकि उनको हम किसी भी कीमत जीतने नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला।

प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा, "वह लोग पहले पहले संभल जाएं, जिन्होंने जनता को लूटा है। जिन्होंने बिहार को बर्बाद किया है। उनको तो हम लोग नहीं जीतने देंगे। चाहें वह जो लोग हों...जिस दल के हों। जिन लोगों ने बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद किया है। जिन लोगों ने यहां भ्रष्टाचार किया है। जिन लोगों ने बिहार को लूटकर अनपढ़ और मजदूर की फैक्ट्री बनाया है। उनको हम लोग नहीं जीतने देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "जनता के पास हम एक ईमानदार और सशक्त विकल्प देंगे। अगर उसके आगे जनता चाहती है कि जन सुराज के दौर पर एक नई व्यवस्था बने तो जनता को तय कहना है।" उन्होंने आगे दावा किया कि पिछले 30-35 सालों से लालू और नीतीश-बीजेपी एक दूसरे का डर दिखाकर जो वोट लेते रहे हैं। उस डर की राजनीति को इस बार जन सुराज खत्म करेगा।

नीतीश पर भी बोला हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें