Get App

Bihar E-Voting: अब चुनाव में घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे वोट! बिहार में देश का पहला ई-वोटिंग ऐप लॉन्च, जानें- कैसे करेगा काम

Bihar Election 2025 News: बिहार 28 जून 2025 को स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मोबाइल फोन आधारित ई-वोटिंग व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बन गया। इसे चुनावी प्रक्रिया में एक नए युग के तौर पर देखा जा रहा है। ई-वोटिंग ऐप को बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 4:26 PM
Bihar E-Voting: अब चुनाव में घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे वोट! बिहार में देश का पहला ई-वोटिंग ऐप लॉन्च, जानें- कैसे करेगा काम
एक मोबाइल नंबर से केवल दो रजिस्टर्ड मतदाता लॉग इन कर सकते हैं

Bihar Assembly Election 2025 News: अगर सबकुछ ठीक रहा तो बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता बिना वोटिंग सेंटर्स पर जाए घर से ही वोटिंग कर सकेंगे। जी हां, ब‍िहार देश का पहला राज्‍य बन चुका है, जिसने वोटर्स को मोबाइल ऐप के जरिए ई-वोटिंग करने की अनुमति दी है। बिहार 28 जून 2025 को स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मोबाइल फोन आधारित ई-वोटिंग व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बन गया। इसे चुनावी प्रक्रिया में एक नए युग के तौर पर देखा जा रहा है।

बिहार चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि ई-वोटिंग लागू होने के बाद 70.20 प्रतिशत मतदाताओं ने इस नई व्यवस्था का इस्तेमाल किया। जबकि 54.63 प्रतिशत ने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य चुनाव आयोग ने X पर एक पोस्ट में बताया, "बिहार ने आज इतिहास रच दिया है। पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल की निवासी बिभा कुमारी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान मोबाइल फोन के जरिए वोट डालने वाली देश की पहली व्यक्ति बन गईं।"

अधिकारी ने कहा, "यह सुविधा, सुरक्षा और सशक्त भागीदारी का प्रतीक है।" प्रसाद ने बताया कि 6 नगर पंचायतों और नगरपालिका उपचुनावों में कुल 62.41 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। प्रसाद के मुताबिक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 489 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ, जिसमें 538 उम्मीदवार मैदान में थे।

बुजुर्गों और महिलाओं को होगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें