कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों के बाद देश का सियासी पारा हाई हो गया है और पक्ष-विपक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर BJP के साथ मिलकर मतदाताओं को हटाने का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और राहुल गांधी को माफी मांगने को भी कहा है। वहीं अब इस मुद्दे पर राहुल गांधी को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का समर्थन मिला है।
#WATCH | Saharsa, Bihar: Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, "Suppose Rahul Gandhi does not follow the Election Commission's words, what will the Election Commission do? What Rahul Gandhi and the Election Commission are saying about each other is not important. As the leader… pic.twitter.com/vXYwrtrrVC
— ANI (@ANI) August 18, 2025
बिहार के सहरसा में मीडिया से बात करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि, "मान लीजिए राहुल गांधी चुनाव आयोग की बात नहीं मानते, तो चुनाव आयोग क्या करेगा? राहुल गांधी और चुनाव आयोग एक-दूसरे के बारे में क्या कह रहे हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी ने कुछ मुद्दे उठाए हैं और चुनाव आयोग को उन पर बिंदुवार जवाब देना चाहिए। जवाब देने की बजाय आप कह रहे हैं कि माफी मांगो..."
इस मुद्दे पर गरमाई सियासत
बता दें कि देश की सियासत में इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को लेकर जबरदस्त गहमा गहमी देखने को मिल रही है। इन तमाम आरोपों का जवाब देने के लिए रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उनके आरोपों को गलत व निराधार बताया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास कोई सबूत हैं तो वो सात दिन के अंदर हलफनामा दें नहीं तो उन्होंने पूरे देश से माफी मांगनी होगी। वहीं चुनाव आयोग पर पूरा विपक्ष हमलावर नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक विपक्ष के कई पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के लिए महाभियोग का प्रस्ताव भी ला सकती हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।