Bihar Election Result 2025 : बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार की वापसी हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में NDA बंपर जीत दर्ज करने की ओर है। अबतक आए नतीजों मेंफिलहाल NDA फिलहाल 200 सीटों पर आगे चल रही ही है तो वहीं महागठबंधन 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा फिलहाल 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं इस चुनावी नतीजों में उन सीटों पर नजर डालते हैं जिनकी चर्चा इस बार सबसे ज्यादा थी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सबसे चर्चित सीटों में से एक रहा। मोकामा में जदयू की ओर से अनंत सिंह तो राजद की ओर से वीणा देवी चुनावी मैदान में थीं। वहीं इस सीट पर अनंत सिंह ने एक बार फिर अपना परचनम फहराया है। अनंत सिंह ने राजद की वीणा देवी को 28 हजार वोटों से मात दी। अनंत सिंह को 91416 वोट मिले तो वीणा देवी को 63210 वोट मिले।
अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी की मैथिली ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से मैथिली के खिलाफ राजद के बिनोद मिश्र चुनाव लड़ लहे हैं। फिलहाल इस सीट पर 16 राउंड की गिनती हो चुकी है। 16 राउंड की गिनती के बाद मैथिली ठाकुर करीब 7 हजार वोट से आगे हैं। मैथिली ठाकुर को 56083 वोट मिले हैं तो बिनोद मिश्रा को 49149 वोट मिले हैं। इस सीट पर अभी 8 राउंड की गिनती होनी बाकी है।
राजद के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से 7000 वोट से पीछे चल रहे हैं। 14 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी को 49265 वोट मिले हैं। वहीं इस सीट से भाजपा के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं। उन्हें 56 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। बता दें राघोपुर से तेजस्वी पिछले दो बार से विधायक हैं।
दूसरी ओर, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ सीट से 34000 वोटों से पीछे चल रहा हैं। उन्हें अबतक 21 हजार वोट मिले हैं। इस सीट से लोकजनशक्ति (रामविलास) के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। तेजप्रताप तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। बता दें कि तेज प्रताप इस बार अपनी नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल, के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह वही पार्टी है जो उन्होंने तब बनाई थी जब उनके पिता लालू प्रसाद ने उन्हें राजद से बाहर कर दिया था।
अब तक सामने आए नतीजों में राजद के टिकट से छपरा से चुनाव लड़े रहे खेसारी लाल यादव 2000 वोट से पीछे चल रहे हैं तो वहीं जनसुराज के टिकट से कहगर से चुनाव लड़ रहे रितेश पांडे सात हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं। वहीं पहली बार चुनाव लड़े इन भोजपुरी स्टार्स की किस्मत का फैसला होने में अभी वक्त है पर चुनाव और भोजपुरी स्टार्स के बीच एक अनोखा रिश्ता है। पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने वाले भोजपुरी स्टार्स को हार की मुंह देखना पड़ा है।
बिहार विधानसबा के तारापुर विधानसभा से बिहारके डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने सीट से जीत हासिल कर ली है। सम्राट चौधरी ने इस सीट से आरजेडी के अरुण कुमार को मात दी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।