Get App

Bihar Chunav Result 2025: शाम 7 बजे BJP मुख्यालय जा सकते हैं PM मोदी, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत

Bihar Election Results 2025: सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के आज शाम लगभग 7 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। एनडीए 200 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। इसके साथ ही 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के 122 के आंकड़े को पार कर गया। इस बीच, विपक्षी महागठबंधन की करारी हार हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 1:54 PM
Bihar Chunav Result 2025: शाम 7 बजे BJP मुख्यालय जा सकते हैं PM मोदी, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत
Bihar Election Results 2025: एनडीए 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के 122 के आंकड़े को पार कर गया है

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (14 नवंबर) को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के आज शाम लगभग 7 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। एनडीए 200 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। इसके साथ ही 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के 122 के आंकड़े को पार कर गया। इस बीच, विपक्षी महागठबंधन की करारी हार हुई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों ने सत्तारूढ़ गठबंधन को शुरुआती बढ़त दिला दी। एनडीए में JDU 81 सीटों पर, BJP 90 सीटों पर, लोजपा (RV) 21 सीटों पर, हम 5 सीटों और RLM 4 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन में RJD 25 सीटों पर, उसके बाद कांग्रेस 4, वामपंथी सहयोगी भाकपा (माले)-लिबरेशन (5) और माकपा तथा भाकपा एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के निर्णायक बढ़त बनाने के बाद दोनों दलों के कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया। BJP-JDU के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मना रहे हैं।

रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भारी बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। राज्य में चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। अब तक मिले आंकड़ों में JDU को निर्णायक बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

JDU कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें ‘टाइगर’ बताया गया है। पटना की सड़कों पर भी ‘बिहार का मतलब नीतीश कुमार’ लिखे पोस्टर नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने शुरुआती रुझानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा, "यह सबका साथ, सबका विश्वास की जीत है। बिहार की जनता ने जंगलराज को लौटने से रोक दिया है।"

Bihar Election Result 2025 Live

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी रुझानों को अपेक्षित करार देते हुए कहा, "हमने पहले ही कहा था कि राजग प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। किसी भी स्थिति में हम 160 सीट से नीचे नहीं जाएंगे।" मतगणना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नेतृत्व है, जो जेल-बेल, भ्रष्टाचार और जंगलराज के प्रतीक हैं। बिहार की जनता ने अमन-चैन और शांति के लिए वोट किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें