Bihar Chunav: तेजप्रताप यादव ने अपने पहले उम्मीदवार का किया ऐलान, जानें किसे दिया टिकट

Bihar Election 2025 : तेजप्रताप यादव ने कहा, “घोसी विधानसभा की जनता ने गांधी यादव को चुनने का फैसला किया है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं जहानाबाद की महान जनता को प्रणाम करता हूं।” उन्होंने बताया कि पार्टी से जुड़ने के लिए कई अन्य लोग भी तैयार हैं और जल्द ही नई घोषणाएं होंगी

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 7:51 PM
Story continues below Advertisement
Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव नें बिहार चुनाव में उतारा अपना पहला उम्मीदवार

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी की ओर से पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा सीट से समाजसेवी जय प्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव चुनाव मैदान में उतरेंगेमंगलवार को पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित मिलन समारोह में तेजप्रताप यादव ने उम्मीदवार के तौर पर गांधी यादव के नाम का ऐलान किया हैइस मौके पर गांधी यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ टीम तेजप्रताप की सदस्यता ग्रहण की है

पहला उम्मीदवार किया घोषित

तेजप्रताप यादव ने कहा, “घोसी विधानसभा की जनता ने गांधी यादव को चुनने का फैसला किया है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं जहानाबाद की महान जनता को प्रणाम करता हूं।” उन्होंने बताया कि पार्टी से जुड़ने के लिए कई अन्य लोग भी तैयार हैं और जल्द ही नई घोषणाएं होंगी। गांधी यादव, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, वें टीम तेजप्रताप में शामिल होते ही चुनावी तैयारी लग गए है।

राहुल-तेजस्वी पर क्या कहा?


इस दौरान मीडिया द्वारा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर सवाल किए जाने पर तेजप्रताप यादव ने कहा, “वो राहुल और तेजस्वी ही जानें, क्या करेंगे। चुनाव सामने है, हमें तो लड़ना ही है।” वहीं, दो-दो वोटर आईडी वाले विवाद पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि “चुनाव के समय ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।” बिहार में दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।