Bihar Exit Poll 2025 Result: तमाम एग्जिट पोल्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस बार बिहार में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को समाप्त हो गया। अब रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे। मतदान खत्म होने के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं।
