Credit Cards

Bihar Kurtha Assembly Seat: बिहार के कुर्था विधानसभा सीट पर यादव-कोयरी फिर तय करेंगे चुनावी खेल? जानें- राजनीतिक इतिहास और जातीय समीकरण

Bihar Kurtha Assembly Seat: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कुर्था सीट पर RJD के बागी कुमार वर्मा ने जोरदार जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 54,227 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे JDU के सत्यदेव सिंह को 26,417 वोट मिले थे। उनके बीच वोटों का फर्क 27,810 वोटों का रहा

अपडेटेड Sep 22, 2025 पर 9:36 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Kurtha Assembly Seat: बिहार के इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

Bihar Kurtha Assembly Seat: अरवल जिले की कुर्था विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है। इसका क्षेत्र संख्या 215 है। यह एक जनरल कैटेगरी की सीट है, यानी यह अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। यह सीट जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कुर्था का इलाका खेती-बाड़ी वाला है। यह मगध क्षेत्र में आता है। यहां के राजनीति में कोयरी, यादव, भूमिहार जातियों का असर रहता है।

पिछले चुनावी नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में कुर्था सीट पर RJD के बागी कुमार वर्मा ने जोरदार जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 54,227 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे JDU के सत्यदेव सिंह को 26,417 वोट प्राप्त हुए। उनके बीच वोटों का फर्क 27,810 वोटों का रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर LJP के भुवनेश्वर पाठक रहे थे। 2015 में इस सीट पर जीत JDU के सत्यदेव सिंह की हुई थी। उन्होंने राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अशोक कुमार वर्मा को हराया था। वे चुनाव करीब 14,119 वोटों के अंतर से जीते थे।

कुर्था विधानसभा सीट के पिछले विजेता

2020: बागी कुमार वर्मा (RJD)

2015: सत्यदेव सिंह (JDU)


2010: सत्यदेव सिंह (JDU)

2005: सुचित्रा सिन्हा (JDU)

2005: सुचित्रा सिन्हा (लोक जनशक्ति पार्टी)

2000: शिव बचन यादव (राष्ट्रीय जनता दल)

1995: सहदेव प्रसाद यादव (जनता दल)

1990: मुद्रिका सिंह यादव (जनता दल)

1985: नागमणि (स्वतंत्र)

1980: सहदेव प्रसाद यादव (जनता पार्टी)

1977: नागमणि (शोषित समाज दल)

1972: रामाश्रय प्रसाद सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1969: जगदेव प्रसाद (शोषित दल)

1967: जगदेव प्रसाद (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

1962: रामचरण सिंह यादव (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)

1957: कामेश्वर शर्मा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1952: रामचरण सिंह यादव (सोशलिस्ट पार्टी)

मतदाता आंकड़े और मतदान

कुर्था विधानसभा क्षेत्र में 2020 के चुनाव में कुल 2,39,502 मतदाता रजिस्टर्ड थे। उनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,24,292 थी और महिला मतदाताओं की संख्या 1,15,210 । अगर वोटिंग दर की बात करे तो इस बार लगभग 57.3 प्रतिशत वोटिंग रही, जिसका मतलब है कि रजिस्टर्ड मतदाताओं में से आधे से ज़्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने बूथों पर पहुंचे थे।

राजनीतिक इतिहास और जातीय समीकरण

कुर्था की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से मायने रखते रहे हैं। यादव, कोयरी और भूमिहार जातियां चुनावी स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यहां बीजेपी ने कभी जीत नहीं दर्ज की है। यहां ज्यादातर जीतें RJD, JDU, LJP आदि दलों ने हासिल की हैं। कुर्था विधानसभा सीट जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। लोकसभा चुनावों में जिस दल की लोकप्रियता होती है, उसका असर विधानसभा चुनावों में भी महसूस किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Bihar Muzaffarpur Assembly Seat: बिहार के मुजफ्फरपुर सीट पर BJP और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर, जानें क्या है चुनावी समीकरण

2024 के लोकसभा चुनावों में जहानाबाद संसदीय सीट पर RJD के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 4,43,035 वोट हासिल किए, JDU के चंदेश्वर प्रसाद को 3,00,444 वोट मिले। इस तरह सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 1,42,591 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह जीत उन्होंने 47.88% वोट शेयर के साथ हासिल की। जबकि चंदेश्वर प्रसाद को लगभग 32.47% वोट मिले। बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।