Bihar Murder News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बिहार की राजधानी पटना में दिग्गज उद्योगपति गोपाल खेमका को गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद अब छपरा जिले में एक हार्डवेयर दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नए हत्याकांड की घटना रविवार (20 जुलाई) शाम एकमा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान हंसराजपुर गांव निवासी रौशन सिंह के रूप में हुई है। छपरा में स्थित महावीर हार्डवेयर के मालिक रौशन कुमार सिंह को उनके घर के बाहर बुलाकर गोलियों से छलनी कर दिया गया।
