नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। ये 10वीं बार है, जब नीतीश फिर से सत्ता के शीर्ष पर काबिज होंगे। 20 नवंबर, 2025 को उनका 10वें कार्यकाल आगाज होगा। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह एक भव्य समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। उनके साथ ही BJP के कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।
