Bihar : अनंत सिंह के बाद आनंद मोहन से मिले नीतीश कुमार, तेजस्वी को लेकर कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से पूछे जाने पर कि बिहार में इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है, इस पर आनंद मोहन व्यंग्य करते हुए कहा, "आप जाकर मिठाई बांट दीजिए

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 9:00 PM
Story continues below Advertisement
तेजस्वी के सरकार बनाने के दावे पर आनंद मोहन का तंज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आनंद मोहन, तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। बता दें कि, शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने अनंत सिंह से भी मुलाकात की थी।

आनंद मोहन ने कही ये बात 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से पूछे जाने पर कि बिहार में इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है, इस पर आनंद मोहन व्यंग्य करते हुए कहा, "आप जाकर मिठाई बांट दीजिए।" साथ ही, उन्होंने कहा कि मां सीता के मंदिर का शिलान्यास होनाकेवल बिहार बल्कि पूरे देश और मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

वहीं, तेजस्वी यादव के युवाओं को नौकरी देने के वादे पर सवाल पूछे गए तो, आनंद मोहन ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि उनके माता-पिता के शासन में तो किसी को नौकरी नहीं मिली थी, अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

इसके अलावा, तेजस्वी यादव की योजनाओं नकल की जाने वाली सवाल पर, उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "ठीक है, तेजस्वी यादव थिंक टैंक हैं।" यह बयान भी राजनीतिक व्यंग्य के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री और आनंद मोहन दोनों की ओर से मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन तेजस्वी यादव पर दिए गए बयानों ने राजनीतिक माहौल को जरूर गर्म कर दिया है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।