Get App

बिहार में अब नीतीश कुमार की पार्टी के नेता का मर्डर, 4 दिनों में दूसरी राजनीतिक हत्या

पटना में BJP नेता सुरेंद्र केवट की दो दिन पहले ही दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी, इसके चार दिन बाद अब ये एक और वारदात हुई है। हमले में 52 साल के केवट को चार गोलियां लगी थीं। उन्हें पटना AIIMS ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 6:34 PM
बिहार में अब नीतीश कुमार की पार्टी के नेता का मर्डर, 4 दिनों में दूसरी राजनीतिक हत्या
बिहार में अब नीतीश कुमार की पार्टी के नेता का मर्डर, 4 दिनों में दूसरी राजनीतिक हत्या

बिहार में एक बाद एक हत्या हो रही है और इस बार तो खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के एक नेता की गुरुवार को खगड़िया में दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक नेता की पहचान राजकिशोर निषाद के रूप में हुई है। हमलावरों के एक गुट ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीट पीट कर उनकी हत्या कर डाली।

पटना में BJP नेता सुरेंद्र केवट की दो दिन पहले ही दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी, इसके चार दिन बाद अब ये एक और वारदात हुई है। हमले में 52 साल के केवट को चार गोलियां लगी थीं। उन्हें पटना AIIMS ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस बीच, एक और घटना में, रोहतास में आज JDU प्रखंड नेता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सासाराम के तिलौथू प्रखंड के अमरा गांव में JDU प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ भोला के पिता पारसनाथ सिंह की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, पारसनाथ सिंह ने दो महीने पहले गांव में एक गौशाला बनवाई थी, जहां वह अपने मवेशियों की देखभाल के लिए रहते थे और कभी-कभी ऑटो-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार तड़के, ग्रामीणों ने सिंह को गौशाला के अंदर मृत पाया और जगह-जगह खून बिखरा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें