Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने लालू यादव को इस बात पर समर्थन देने का किया ऐलान, रखी ये बड़ी शर्त

Prashant Kishore:राजद मुखिया लालू यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने का एलान किया। इस ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल भी देखने तो मिली। वहीं लालू यादव के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, लालू यादव किसको परिवार से निकल रहे हैं, किसको परिवार में रख रहे हैं, इससे बिहार का क्या लेना देना है

अपडेटेड May 26, 2025 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Prashant Kishore : शांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर एर बार फिर बड़ा बयान दिया है।

Prashant Kishore : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी गतिविधी काफी तेज हो गई है। इस चुनावी मौसम में सभी नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। वहीं जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नवंबर में बिहार का निजाम बदलने वाला है और एक नया व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने वाला है। वहीं तेज प्रताप यादव और उनके परिवार के बीच विवादों को लेकर प्रशांत किशोर ने लालू परिवार पर भी हमला बोला।

लालू परिवार पर कही ये बात

राजद मुखिया लालू यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने का एलान किया। इस ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल भी देखने तो मिली। वहीं लालू यादव के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, लालू यादव किसको परिवार से निकल रहे हैं, किसको परिवार में रख रहे हैं, इससे बिहार का क्या लेना देना है। उन्होंने आगे कहा कि क्या लालू यादव ने ऐसा कहा है कि बिहार के किसी दूसरे यादव को नेता बना देंगे। लालू यादव सिर्फ चाहते हैं कि तेजस्वी यादव भी बिहार के मुखिया बनें। उन्होंने आगे कहा कि अगर राष्ट्रीय जनता किसी दूसरे यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दे तो जनसुराज उनके समर्थन में खड़ा हो जाएगा।


नीतिश कुमार पर भी साधा निशाना

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने तेज प्रताप यादव को परिवार से भी बेदखल कर दिया गया। आरजेडी सुप्रीमो के इस फैसले से विधानसभा चुनाव के पहले बिहार का राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।