Get App

Bihar SIR: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले अब आधार कार्ड के जरिए कर सकते हैं दावा, CEO का आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल ने सोमवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ऐसे मतदाताओं को अपना नाम फिर से वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से अनिवार्य 11 दस्तावेजों में से कोई एक पेश करना होगा या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 9:26 PM
Bihar SIR: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले अब आधार कार्ड के जरिए कर सकते हैं दावा, CEO का आदेश
Bihar SIR: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले अब आधार कार्ड के जरिए कर सकते हैं दावा

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गए अंतरिम आदेश के बाद कि बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर रह गए लोगों को अपने आधार कार्ड के जरिए दावा दायर करने की अनुमति दी जानी चाहिए, अब बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल ने सोमवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बिहार के CEO ने अपने आदेश में कहा, "ऐसे सभी मतदाता, जो ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं, अपने EPIC नंबर के जरिए कारण सहित इस लिस्ट में अपनी एंट्री की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे मतदाता जो 01.08.2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उनसे जुड़ी लिस्ट सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकाय कार्यालयों और मतदान केंद्रों पर भी प्रदर्शित की गई है, जिसके जरिए ऐसे वोटर कारण सहित अपने प्रवेश से संबंधित जानकारी और सूचनाएं हासिल कर सकते हैं। असंतुष्ट व्यक्ति अपने आधार कार्ड की एक कॉपी के साथ अपना दावा पेश कर सकते हैं।"

हालांकि, यह साफ नहीं है कि ऐसे मतदाताओं को अपना नाम फिर से वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से अनिवार्य 11 दस्तावेजों में से कोई एक पेश करना होगा या नहीं।

यह नया आदेश तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने SIR के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वह उन लोगों की डिटेल प्रकाशित करे, जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे और हटाने के कारण भी बताए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें