Bihar Voters List : बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इटेंसिव रिवीजन यानी SIR के पहले चरण का अंतिम आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक, बिहार में वोटर रिवीजन के बाद कुल 7.24 करोड़ मतदाता हैं. 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जिनके नाम हटाए गए हैं, उनमें मृत, विस्थापित और विदेश मतदाता शामिल हैं।
सामने आए ये आंकड़े
चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि 24 जून 2025 तक बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं। आयोग के मुताबिक, बिहार के कुल 7.24 करोड़ वोटरों (91.69% आबादी) के गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 2.83% यानी लगभग 22 लाख वोटर मृत पाए गए। इसके अलावा 4.59% यानी 36 लाख ऐसे मतदाता हैं जो या तो स्थायी तौर पर स्थानांतरित हो चुके हैं या फिर फिजिकली नहीं मिल पाए। 0.89% यानी 7 लाख लोगों के नाम डुप्लिकेट पाए गए—जो एक से अधिक जगहों पर दर्ज ।
Out of 7.89 crore electors as on 24th June, 2025, over 7.24 crore electors submitted their enumeration forms. 22 lakh electors are deceased. 36 lakh not found or permanently shifted. 7 lakh enrolled at multiple places: Election Commission of India pic.twitter.com/SsrNcXY2vj
— ANI (@ANI) July 27, 2025
बता दें कि इससे पहले अपडेट आया था किस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान पाया है कि 18.66 लाख यानी 2.36% लोग, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, फिर भी वोटर लिस्ट में शामिल हैं। इस अभियान में अब तक कुल 52.30 लाख वोटर ऐसे पाए गए हैं जिनकी जानकारी या तो गलत है या वे अब संबंधित पते पर नहीं रह रहे हैं। आयोग इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए मतदाता सूची को अपडेट कर रहा है।
चुनाव आयोग चला रहा ये अभियान
बता दें कि ये अभियान मतदाता सूची को साफ-सुथरा और सही बनाने के लिए चलाया जा रहा है। बिहार में वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में अब तक 97.30% मतदाताओं ने अपना फॉर्म भरकर जमा कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, अब सिर्फ 2.70% मतदाता ही फॉर्म भरने बाकी हैं। ये फॉर्म उस मसौदा वोटर लिस्ट के लिए भरे जा रहे हैं, जिसे 1 अगस्त 2025 को पब्लिश किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट को सही और समय के अनुसार अपडेट करना है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।