आगामी विधानसभा चुनाव से बिहार की राजनीति गर्मा गई है। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर पहली बार खुद चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनकी नई बनाई पार्टी जन सुराज की पहली रैली शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान पर हुई। ऐसा दावा था कि रैली में पांच लाख लोग जुटेंगे। हालांकि, भीड़ का आंकड़ा कुछ हजारों तक ही सिमट कर रह गया। विरोधियों का दावा है कि महज 20-30 हजार लोग ही इस रैली में पहुंचे। BJP प्रवक्ता ने तो PK को प्रशांत किशोर की जगह पैसा किशोर तक कह डाला और आरोप लगाया कि पैसा देकर ये भीड़ जमा की गई।