चुनाव से पहले बिहार को मिलेगी नमो भारत रैपिड ट्रेन, 24 अप्रैल को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Bihar election :बिहटा में एक ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट भी बनेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का काम अगले 3 से 4 महीने में पूरा हो जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की भी तैयारी जारी है। अगले कुछ महीनो में हवाई और सड़क यातायात के जरिए बिहार में कनेक्टिविटी का बड़ा विस्तार होने जा रहा है

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
रेल के अलावा इस साल बिहार को नए एयरपोर्ट और रोड प्रोजेक्ट्स की सौगात भी मिलने जा रही है। पटना एयरपोर्ट को अपग्रेड किया जा रहा है

Bihar election : इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को रैपिड ट्रेन यानी नमो भारत और अमृत भारत ट्रेन समेत दो नई पैसेंजर ट्रेनों की सौगात देंगे। ट्रेन ही नहीं,बल्कि अगले कुछ महीनो में हवाई और सड़क यातायात के जरिए बिहार में कनेक्टिविटी का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। वंदे भारत के बाद अब बिहार को राज्य की पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन मिलने वाली है।

24 अप्रैल को नमो भारत रैपिड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बिहार में चलने वाली पहली इंटरसिटी ट्रेन में मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। आपको बता दें पटना से जयनगर पहुंचने में अभी 6 से 7 घंटे लगते हैं, जबकि नमो भारत रैपिड ट्रेन के जरिए ये सफर साढ़े 4 से 5 घंटे के बीच तय हो जाएगा। नमो भारत रैपिड ट्रेन के अलावा पीएम मोदी सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअली रवाना करेंगे।


बिहार में एयरपोर्ट की झड़ी !

रेल के अलावा इस साल बिहार को नए एयरपोर्ट और रोड प्रोजेक्ट्स की सौगात भी मिलने जा रही है। पटना एयरपोर्ट को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही बिहटा में एक ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट भी बनेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का काम अगले 3 से 4 महीने में पूरा हो जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की भी तैयारी जारी है। इसके अलावा रक्सौल, भागलपुर, राजगीर और मधुबनी में भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम शुरू हो सकता है।

सड़क परियोजनाओं की भी बरसात

सड़क परियोजनाओं की बात करें तो पटना-आरा-सासाराम हाईवे, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे, मोकामा-मुंगेर फोर-लेन सड़क और पटना-बेतिया एक्सप्रेसवे का काम भी तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

 

अब दिल्‍ली से जयपुर सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे! मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया बांदीकुई लिंक तैयार, जून से सफर होगा सुहाना

 

Whatsapp पर आया नया OTP स्कैम! दोस्तों के मोबाइल से आता है मैसेज, फिर अकाउंट हो जाता है हैक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।