PM Modi: "बिहार ‘जंगल राज’ नहीं आने देगा, सुशासन के लिए वोट देगा"; समस्तीपुर में तेजस्वी-राहुल गांधी पर बरसे पीएम मोदी
Bihar Election 2025: समस्तीपुर में आयोजित एक रैली से पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को बिहार चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार 'जंगल राज' नहीं आने देगा, सुशासन के लिए वोट देगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा
Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने कहा कि पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार
Bihar Election 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (24 अक्टूबर) को समस्तीपुर में आयोजित एक रैली से बिहार चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार 'जंगल राज' नहीं आने देगा, सुशासन के लिए वोट देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने रैली के दौरान एक चुनावी नारा दिया, 'नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी NDA सरकार...।'
पीएम ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, हमें प्रेरित किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं, वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार... जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।"पीएम मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है। डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षणनहींथा। ये संविधान लेकर जो गुमराह करते हैं तब ये हक नहीं मिलता था। NDA सरकार ने ही ये प्रावधान किया।
प्रधानमंत्री मोदीने आगे कहा, "RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं। जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि अब 'जननायक' की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायककर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।"
पीएम मोदी ने कहा, "हम जननायककर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है, मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "ये हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं। और जो जमानत पर है वो चोरी के मामले में जमानत पर है। इनकी चोरी की आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी करने में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायककर्पूरी बाबू का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। बीजेपी एनडीए ने ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को भी 10 साल के लिए और आगे बढ़ाया।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आजाद भारत के सामाजिक न्याय लाने में, गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायककर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है। वो मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। ये हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारी सरकार भारत रत्न जननायककर्पूरी ठाकुर जी को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, "इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है-नई रफ्तार से चलेगा बिहार,जब फिर आएगी एनडीए सरकार।"
कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली से की चुनावी अभियान की शुरुआत
पीएम मोदी ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थलीसमस्तीपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत की। पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम (समस्तीपुर) में श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात भी की। कर्पूरी ठाकुर को पिछले वर्ष देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्नसे सम्मानित किया गया था।
24 जनवरी 1924 को जन्मे ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, हालांकि वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। वह राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने की राह बनाने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार तक कुर्बान कर दी थी। वह बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।