Get App

Chapra Chunav Result 2025: BJP की छोटी कुमारी की बड़ी जीत, छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को 7600 वोटों से दी मात

Chapra Result Updates: बिहार चुनाव में छपरा हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर सभी की निगाहें थी। बीजेपी की छोटी कुमारी ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। छोटी कुमारी ने आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को 7600 वोटों से हराया है। छपरा सीट पर छोटी कुमारी को कुल 86845 वोट मिले, वहीं खेसारी को 79245 वोट मिले

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 9:34 PM
Chapra Chunav Result 2025: BJP की छोटी कुमारी की बड़ी जीत, छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को 7600 वोटों से दी मात
Chapra Chunav Result 2025: BJP की छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को 7600 वोटों से हराया

Chapra Result Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की। बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रही है। वहीं बिहार में कई हॉट सीट है, जहां पर कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद थी। बिहार की छपरा भी हॉट सीट में से एक थी। इस सीट पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को छपरा विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी ने 7,600 वोटों से हराया है। छपरा सीट पर छोटी कुमारी को कुल 86845 वोट मिले, वहीं शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव 79245 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे है।

छपरा सीप पर काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही बीजेपी की छोटी कुमारी अपनी पकड़ बनाए हुए थी। 30 राउंड की गिनती के दौरान एक बार भी शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव बढ़त हासिल नहीं कर पाए। चुनाव में खेसारी लाल यादव को उनकी पॉपुलैरटी का फायदा नहीं हुआ।

पिछले दो चुनाव से यह सीट बीजेपी के पास बनी हुई है। इस बार भी ये सीट बीजेपी के खाते में ही गई है। लेकिन उससे पूर्व में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। साल 1957 में गठन के बाद से छपरा विधानसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव लड़े जा चुके हैं।

9:10

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को छपरा विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी ने 7,600 वोटों से हराया है। छपरा सीट पर छोटी कुमारी को कुल 86845 वोट मिले, वहीं शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव 79245 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें