Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता! विकास उर्फ ​​राजा एनकाउंटर में ढेर, शूटर उमेश कुमार गिरफ्तार

Gopal Khemka Murder Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में शामिल एक आरोपी का एनकाउंटर हो गया है। मंगलवार (8 जुलाई) सुबह बिहार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा मारा गया। वह अवैध हथियार की बिक्री का काम करता था

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
Gopal Khemka Murder Case: कारोबारी गोपाल खेमका की पटना में उनके घर के बाहर एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी

Gopal Khemka Murder Case: बिहार के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी का एनकाउंटर हो गया है। मंगलवार (8 जुलाई) सुबह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा मारा गया। वह अवैध हथियार की बिक्री का काम करता था। खेमका की राजधानी पटना में उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके इलाके में जब गोपाल खेमका अपनी कार से उतरने वाले थे तब उसकी हत्या कर दी गई।

इस बीच, गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश कुमार को STF और पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने वित्तीय समस्याओं के चलते 1 लाख रुपये के लिए खेमका की हत्या करने की बात कबूल की है। कोतवाली थाने के उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। इस दौरान गंगा नदी के किनारे से हथियार बरामद किए गए। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास उमेश कुमार का करीबी था।

विकास का एनकाउंटर विशेष जांच दल और एसटीएफ की टीम द्वारा छापेमारी के बाद हुआ। पुलिस को देखते ही विकास ने अधिकारियं पर गोली चला दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। सोमवार तक पुलिस ने पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें वह व्यक्ति भी शामिल था जिसने गोली चलाई थी।

जबकि एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा, "दोनों व्यक्तियों को पटना में विशेष कार्य बल और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया है। जांच जारी है। हम समय आने पर और अधिक जानकारी दे पाएंगे।"


बिहार पुलिस को शक है कि यह हत्याकांड सुपारी किलिंग हो सकती है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। शक की सुई कुख्यात अपराधी अजय वर्मा पर भी है। गैंगस्टर अजय वर्मा अभी बेउर जेल में बंद है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गोपाल खेमका के छोटे बेटे गौरव खेमका ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, पटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बेउर जेल के अंदर की गई रेड के दौरान अजय वर्मा से पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें- Yash Dayal: स्टार गेंदबाज यश दयाल पर रेप की FIR! शादी का झूठा वादा कर लड़की से यौन शोषण करने का आरोप, जल्द होंगे गिरफ्तार

हत्याकांड के अगले दिन पटना पुलिस ने पटना की बेउर जेल में तलाशी ली। पुलिस ने घटना के सिलसिले में कुछ कैदियों से कथित रूप से पूछताछ की। शनिवार शाम को पटना पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, "तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन (सिम कार्ड के साथ), एक डेटा केबल और एक कागज का टुकड़ा बरामद किया, जिस पर कई मोबाइल नंबर लिखे हुए थे।" पुलिस को शक है कि हत्या का संबंध भूमि विवाद से है। वे मामले की जांच संभावित सुपारी किलिंग के तौर पर कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।