चुनाव नतीजों के दिन जन सुराज उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का निधन, तरारी में शोक की लहर

Jan Suraaj Party candidate death: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद जहां एक तरफ जीती हुईं पार्टिया जश्न मना रही थी वहीं, दूसरी तरफ भोजपुर जिले के तरारी से दुखद खबर सामने आई। दरअसल, काफी समय से बिमार चल रहे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रशेखर सिंह का कल (शुक्रवार) निधन हो गया।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
चुनाव नतीजों के दिन ही जन सुराज उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का निधन, तरारी में शोक की लहर

Jan Suraaj Party candidate death: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद जहां एक तरफ जीती हुईं पार्टिया जश्न मना रही थी वहीं, दूसरी तरफ भोजपुर जिले के तरारी से दुखद खबर सामने आई। दरअसल, काफी समय से बिमार चल रहे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रशेखर सिंह का कल (शुक्रवार) निधन हो गया। उन्हें 31 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ा था जिस वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे। पार्टी ने चन्द्रशेखर सिंह को तरारी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।

बता दें कि जन सुराज प्रत्याशी के अभिकर्ता एवं किसान नेता छोटे सिंह ने फोन पर चन्द्रशेखर सिंह के निधन की पुष्टि की। शुक्रवार को आए चुनाव परिणामों में उन्हें 2271 वोट प्राप्त हुए थे।

एक तरह से सही मायने में कहें तो कल का दिन जनसुराज पार्टी के लिए दो कारणों से बुरा रहा। पहला पार्टी की करारी हार और दूसरा योग्य उम्मीदवार की मौत।


नतीजों के दिन जन सुराज प्रत्याशी का निधन

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर सिंह तरारी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थे। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हे हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हे पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत स्थिर नहीं होने की वजह से 14 नवंबर को उनकी मौत हो गई।

विरोधी-समर्थक दोनों दुखी

अचानक चंद्रशेखर सिंह की मौत से पार्टी में दुख का माहौल है। जन सुराज के नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही तरारी सीट से जीते विशाल प्रशांत भी दुखी हैं।

रिटायर प्रधान टीचर थे चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह मूल रूप से भोजपुर के कुरमुरी गांव के निवासी थे। इसके अलावा, वह एक रिटायर प्रधान टीचर थे। वो लोगों के बीच मास्टर साहब के नाम से मशहूर थे। उनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। लेकिन उनकी समाजिक प्रतिष्ठा काफी मजबूत थी। वह पूर्व में शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी रहे थे और ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके थे।

बीजेपी के विशाल प्रशांत जीते

आपको बता दें कि तरारी सीट पर बीजेपी के विशाल प्रशांत ने 11,464 वोटों से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: वोटों के मामले में RJD रही करोड़पति, BJP और JDU का वोट प्रतिशत बढ़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।