Mokama Election Result 2025: मोकामा सीट से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की शानदार जीत, RJD की वीणा देवी को हराकर रचा इतिहास

Mokama Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD प्रत्याशी वीना देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनंत सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे।

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Assembly Election 2025: मोकामा सीट से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की शानदार जीत, RJD की वीणा देवी को हराकर रचा इतिहास

Mokama Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD प्रत्याशी वीना देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनंत सिंह शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और अंत तक यह बढ़त मजबूत होती चली गई। इस विधानसभा चुनाव में सबसे खास बात यह रही की बाहुबली अनंत सिंह का नाम काफी सुर्खियों में रहा। क्योंकि उन्होंने सबसे पहले ही चुनाव के लिए अपना पर्चा भर दिया था। साथ ही उन्होंने टिकट बंटने से पहले ही ये भी ऐलान कर दिया था कि वह मोकामा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। और उनकी ये बाद सच भी हुई।

बिहार की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर बाहुबली अनंत सिंह का मुकाबला बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD प्रत्याशी वीणा से था। वहीं दूसरी तरफ जन सुराज पार्टी से पियूष प्रियदर्शी मैदान भी मैदान में थे। हालांकि, अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए भी इन दोनों को बड़े भारी अंतर से मात दी है।

गौरतलब है कि 6 नवंबर को मोकामा में पहले चरण की वोटिंग होनी थी, इससे पहले ही अनंत सिंह को दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद कर दिया गया था। जिस वजह ये चर्चाए होने लगी थी की बाहुबली अनंत सिंह चुनाव हार सकते हैं। लेकिन उन्होंने विपक्षियों के पासे को उलटा पलट दिया और अपने विरोधियों को धूल चटाते हुए चुनाव में सबसे पहले विजयी बनकर सामने आए।


बता दें कि अनंत सिंह ने वोटों की गिनती से एक दिन पहले ही पटना स्थित सरकारी आवास (माल रोड) पर जीत के जश्न की पुरी तैयारी कर ली थी। उनके आवास पर 23,000 स्क्वायर फीट का पंडाल लगाया था। साथ ही 50 हजार लोगों के लिए भोज की तैयारी की गई थी

मोकामा विधानसभा सीट पर यह अनंत सिंह की छठवीं जीत है। इस सीट से एक बार उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। अनंत सिंह 2020 में इस सीट से RJD प्रत्याशी थे और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। 2015 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 2010 में भी अनंत कुमार सिंह जीते थे लेकिन उस वक्त वह JD(U) से लड़े थे। 2022 के बाई पोल्स में RJD की नीलम देवी जीती थीं।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार मुकेश सहनी को सबसे बड़ा झटका, VIP का नहीं खुला खाता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।