बिहार की महिला वोटर के वीडियो के जरिए जेपी नड्डा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, 'स्क्रिप्टेड बातचीत का पर्दाफाश' किया

राहुल गांधी चुनाव आयोग पर "वोट चोरी" का आरोप लगाते रहैं हैं और इन दिनों बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध को रेखांकित करने के लिए राज्य में एक अभियान चला रहे हैं। भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला और "वोट चोरी" के उसके "निराधार" आरोप, "षड्यंत्र" के तहत देश में संवैधानिक निकायों और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है

अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 5:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिहार की महिला वोटर के वीडियो के जरिए जेपी नड्डा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को एक महिला के वीडियो का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। बताया गया कि ये वहीं महिला है, जिसने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव के सामने दावा किया था कि उसके परिवार के छह सदस्यों के नाम बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। हालांकि, अब ये अपनी बात से पलट गई। नड्डा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए एक गीत के बोल का इस्तेमाल किया।

उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘खड़ा हूं आज भी वहीं...जहां मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया और मैंने अपना मजाक बनवाया... खड़ा हूं आज भी वहीं।’’


राहुल गांधी चुनाव आयोग पर "वोट चोरी" का आरोप लगाते रहैं हैं और इन दिनों बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध को रेखांकित करने के लिए राज्य में एक अभियान चला रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के पोस्ट में एक यूजर के वीडियो का हवाला दिया गया है, जिसमें एक महिला राहुल और तेजस्वी से कह रही है कि उसके परिवार के छह सदस्यों के नाम नई तैयार की गई ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं।

चुनाव आयोग पात्र मतदाताओं और राजनीतिक दलों के दावों और आपत्तियों का अध्ययन करने के बाद ड्राफ्ट लिस्ट को अंतिम रूप देगा।

उसी वीडियो में महिला बाद में यह कहती हुई सुनाई देती है कि उसके वार्ड के कुछ लोगों ने उसे बताया था कि उसके परिवार के सदस्यों के नाम नयी लिस्ट में शामिल नहीं हैं और उसे गांधी और यादव से कहना चाहिए कि वे उनके नाम शामिल करवाएं।

महिला ने बताया कि बाद में उन्हें बताया गया कि उनके नाम लिस्ट में हैं। महिला ने कहा, ‘‘हम अनपढ़ ग्रामीण हैं और हमें जो बताया गया, हमने वही किया।’’

भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला और "वोट चोरी" के उसके "निराधार" आरोप, "षड्यंत्र" के तहत देश में संवैधानिक निकायों और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी "वोटर अधिकार यात्रा" के तीसरे दिन नवादा में चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर "वोट चोरी" में साझेदार होने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी गठबंधन बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देगा।

चुनाव आयोग ने रविवार को गांधी के दावों को खारिज कर दिया था और उनसे कहा था कि वे कानूनी तरीके से हलफनामा देकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या माफी मांगें।

Bihar SIR: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले अब आधार कार्ड के जरिए कर सकते हैं दावा, CEO का आदेश

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।