Get App

Lakhisarai Chunav Result 2025 Updates: लखीसराय में BJP की शानदार जीत, विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया

Lakhisarai Chunav Result 2025 Updates: लखीसराय विधानसभा सीट से BJP के विजय कुमार सिन्हा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। लगातार वोटों की गिनती में बढ़त बनाने के कारण उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को लगभग 24940 वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा को कुल 122408 वोट मिले।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 8:24 PM
Lakhisarai Chunav Result 2025 Updates: लखीसराय में BJP की शानदार जीत, विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया
लखीसराय में BJP की शानदार जीत, विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया

लखीसराय विधानसभा सीट से BJP के विजय कुमार सिन्हा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। लगातार वोटों की गिनती में बढ़त बनाने के कारण उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को लगभग 24940 वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा को कुल 122408 वोट मिले। जबकि अमरेश कुमार को 97468 वोट मिले। वियज कुमार सिन्हा की इस जीत से NDA एक बार फिर बिहार में सरकार बनाएगी।

बता दें कि 2020 और 2015 के विधानसभा चुनावों में भी विजय कुमार सिन्हा ने बाजी मारी थी।

Bihar Chunav Results 2025 Live

इस बार यह सीट इसलिए भी सुखिर्यों में रही क्योंकि वोटिंग में गड़बड़ी की सूचना पर जब विजय कुमार सिन्हा एक मतदान केंद्र पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर पत्थर और गोबर फेंका गया। उनकी कार को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 और 11 नवंबर को चुनाव हुए थे। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट हैं। बहुमत के लिए 122 सीट चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें