स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का युवाओं को तोहफा, प्रतियोगी परीक्षा की फीस अब सिर्फ ₹100!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कहा कि राज्य सरकार आने वाले पांच सालं में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार सिर्फ परीक्षा शुल्क कम करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का युवाओं को तोहफा, प्रतियोगी परीक्षा शुल्क अब सिर्फ ₹100!

स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण के बाद सीएम ने अपने संबोधन में बताया कि अब राज्य में होने वाली सभी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रारंभिक शुल्क (PT) सिर्फ ₹100 होगा। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने के लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। यह फैसला BPSC, BTSC, BSSC, BPSSC और CSBC जैसी सभी राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा। इस कदम से लाखों छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि राज्य सरकार आने वाले पांच सालं में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार सिर्फ परीक्षा शुल्क कम करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।

इसके लिए उद्योगों की स्थापना, स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा, और तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि इससे न केवल सरकारी नौकरियों में मौका बढ़ेगा, बल्कि निजी क्षेत्र में भी रोजगार के दरवाजे खुलेंगे।


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार के सात जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे। इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। साथ ही, मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकलेंगी।

इसके साथ ही, नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की भी सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा।

युवाओं के लिए की गई इन घोषणाओं से राज्य में उत्साह का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा शुल्क में कटौती और रोजगार से जुड़ी घोषणाएं न केवल युवाओं को राहत देंगी, बल्कि यह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बड़ा असर डाल सकती हैं।

Bihar Election: सांसद वीणा देवी और पति दिनेश सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस, दो वोटर ID मामले में तेजस्वी ने लगाया था आरोप!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।