Nitish Kumar Resign: बिहार में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी सोमवार (30 मार्च) को राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से बिहार में एक नए युग की शुरुआत होगी। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार बिहार की सत्ता में ड्राइवर की सीट संभालेगी।
