बिहार की राजधानी पटना में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने एक बार फिर से आंदोलन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने "डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं" का नारा लगाते हुए सरकार से जल्द नीति लागू करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि जब तक यह नियम नहीं बनता, वे प्रदर्शन करते रहेंगे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि जैसे बाकी राज्यों में यह नियम है, वैसे ही बिहार में भी होना चाहिए। छात्रों का कहना है कि दूसरे राज्य के छात्र बिहार के युवाओं का हक मार रहे हैं, इसीलिए बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होनी चाहिए।
