Get App

'हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को जानबूझकर हरवाया...' तेजस्वी ने राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब 2025 के चुनावों से पहले RJD, कांग्रेस, वामदल और VIP एक बार फिर एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। अब तक माना जा रहा था कि कांग्रेस अकेले राह चलेगी, लेकिन तेजस्वी का राहुल के समर्थन में उतरना संकेत देता है कि विपक्ष अब साझा ताकत के साथ मैदान में उतरेगा

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 6:25 PM
'हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को जानबूझकर हरवाया...' तेजस्वी ने राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया
Bihar Election 2025: तेजस्वी ने राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया

बिहार की सियासत इन दिनों फिर गर्म है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘चुनावी फिक्सिंग’ की बात कही थी। तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा कि सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बिहार में भी चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से मोदी सरकार ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को 'हाईजैक' कर लिया है।

तेजस्वी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में था, लेकिन चुनाव आयोग ने हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को जानबूझकर हरवाया। उनका दावा है कि तब आयोग को तीन बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ी, जो बीजेपी के दबाव में काम करने का सबूत है।

2025 से पहले विपक्ष की नई चाल

तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब 2025 के चुनावों से पहले RJD, कांग्रेस, वामदल और VIP एक बार फिर एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। अब तक माना जा रहा था कि कांग्रेस अकेले राह चलेगी, लेकिन तेजस्वी का राहुल के समर्थन में उतरना संकेत देता है कि विपक्ष अब साझा ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें