Get App

Pahalgam Attack: 'पहले ही लिखी गई थी पूरी स्क्रिप्ट'; पहलगाम हमले पर RJD प्रवक्ता शक्ति यादव का विवादित बयान

Shakti Yadav News: बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पाकिस्तान को दिए गए कड़े संदेश पर शक्ति यादव ने कहा कि पहलगाम घटना से षड्यंत्र की बू आ रही है। तेजस्वी यादव के करीबी शक्ति यादव ने यह कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पहले ही इसकी पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 5:34 PM
Pahalgam Attack: 'पहले ही लिखी गई थी पूरी स्क्रिप्ट'; पहलगाम हमले पर RJD प्रवक्ता शक्ति यादव का विवादित बयान
Kashmir Pahalgam Terror Attack: शक्ति यादव ने कहा कि पहलगाम घटना पर साजिश की बू आ रही है

Kashmir Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने विवादित बयान दिया है। बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े संदेश पर शक्ति यादव ने कहा कि घटना से षड्यंत्र की बू आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पहले ही इसकी पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी यादव के करीबी शक्ति यादव के विवादित बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है।

शक्ति यादव के बयान पर बीजेपी के नेताओं भी तेजस्वी यादव पर हमला शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि शक्ति यादव जो कुछ भी बयान देते हैं उसमें तेजस्वी यादव की हामी होती है। उन्होंने कहा कि शक्ति यादव जो कुछ भी कह रहे हैं समझिए वह तेजस्वी यादव के बोल हैं।

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अब लोगों को समझ लेना चाहिए कि तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के लोगों की सोच कैसी है। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम घटना पर पूरा देश शोक में है तो RJD के नेता ऐसे विवादित बयान दे रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था। इसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने का संकल्प जताते हुए गुरुवार को कहा कि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है। बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें