Get App

Rahul Gandhi: 'उन्हें पता है बिहार चुनाव के नतीजे...'; जंगल सफारी पहुंचे राहुल गांधी पर BJP का तंज, पूछा- 'जानवरों से वोट मांगने के लिए आए हैं'

Rahul Gandhi Jungle Safari Row: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए रविवार (9 नवंबर) को चुनाव प्रचार थम जाएगा। एनडीए और महागठबंधन के तमाम नेता आखिरी दिन चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जंगल सफारी का लुत्फ उठाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 5:15 PM
Rahul Gandhi: 'उन्हें पता है बिहार चुनाव के नतीजे...'; जंगल सफारी पहुंचे राहुल गांधी पर BJP का तंज, पूछा- 'जानवरों से वोट मांगने के लिए आए हैं'
Rahul Gandhi Jungle Safari Row: जंगल सफारी घुमने के बाद राहुल गांधी फिर चुनावी रैली करने बिहार पहुंच गए हैं

Rahul Gandhi Jungle Safari Row: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक राजनीतिक तूफान के केंद्र में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (9 नवंबर) को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 'जंगल सफारी' का आनंद लेने पहुंचे राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। भगवा पार्टी ने उन पर चुनावी वास्तविकताओं के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया। बीजेपी ने कहा कि उन्हें पता है बिहार चुनाव के नतीजे इसलिए अब वह जंगल सफारी का दौरा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जंगल सफाई के दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जंगल सफारी का आनंद उठा रहे हैं, क्या वे जनता को छोड़ जानवरों से वोट मांगने के लिए आए हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए रविवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। एनडीए और महागठबंधन के तमाम नेता आखिरी दिन चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, राहुल गांधी ने रविवार को मध्य प्रदेश के जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

राहुल गांधी के जंगल सफारी पहुंचने पर मंत्री विश्वास सारंग ने न्यूज एजेसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार में चुनाव चल रहे हैं। अब चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जब चुनाव अपने चरम पर हैं। लेकिन राहुल गांधी जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें