Tejashwi Yadav: बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! पटना में भाषण के दौरान मंच पर गिरा ड्रोन, Video

Bihar News: तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन’ में भाषण दे रहे थे तभी मंच पर एक ड्रोन गिर गया। इस घटना से तेजस्वी यादव को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा

अपडेटेड Jun 29, 2025 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
घटना के बाद भी उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और बड़ी संख्या में उन्हें सुनने आए लोगों का धन्यवाद किया

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेशभर में दौरा कर रहे हैं। वो अलग-अलग समुदायों और संगठनों से मिल रहे है। इसी कड़ी में वो आज पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंच पर उनके भाषण के दौरान एक ड्रोन पोडियम से टकरा कर गिर गया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। दरअसल तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन’ में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि, घटना के बाद भी उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और बड़ी संख्या में उन्हें सुनने आए लोगों का धन्यवाद किया। इस घटना से तेजस्वी यादव को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इससे पहले दिन में, तेजस्वी यादव ने वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में भी बात की, जहां उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो बिहार को ऐसी सरकार देगी जहां शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आय, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई हो।


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम बिहार को ऐसी सरकार देना चाहते हैं जहां शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आय, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई हो। आज, न तो सुनवाई है और न ही कार्रवाई। आज, आप कहीं भी जाकर देख सकते हैं कि भारी भ्रष्टाचार है। नीतीश कुमार जंगल राज की बात करते हैं, लेकिन ऐसे अपराधियों को पैरोल देते हैं जो अपने घर में एके-47 रखते हैं। आज, बिहार में न तो न्याय है और न ही विकास। हम हमेशा राज्य की जनता के साथ खड़े रहे हैं'।

आपको बता दें कि, बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। हालांकि चुनाव को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन इससे पहले सभी पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी से लेकर नई पार्टी बनाए प्रशांत किशोर तक सभी जनता के बीच जा रहे हैं और अपने-अपने वादे कर रहे है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।