लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, किया ये बड़ा एलान

तेज प्रताप यादव ने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का के बारे में खुलासा किया था। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा हो गया था। हालांकि पोस्ट करने के कुछ ही देर के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था

अपडेटेड May 25, 2025 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Lalu Prasad Yadav : जद प्रमुख लालू प्रसाद ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। इस बात की जानकारी खुद राजद प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का के बारे में खुलासा किया था। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा हो गया था। हालांकि पोस्ट करने के कुछ ही देर के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था।

राजद प्रमुख ने किया ये बड़ा ऐलान

राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि, "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है" ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है" अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं.अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी" उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।"


बता दें कि शनिवार को फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा था, "मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।"

तेजप्रताप ने कही थी ये बात

हांलाकि तेजप्रताप ने अपना पोस्ट डिलीट करने के बाद कहा था कि,  सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था, और एआई जेनरेटेड तस्वीरों के साथ बदनाम किया गया। रिलेशनशिप के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग तेज प्रताप यादव को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे थे। बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में हुई थी। हालांकि कुछ महीने बाद पत्नी ऐश्वर्या और तेज प्रताप के बीच अनबन और विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।